क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत प्रखण्ड-कुचायकोट के पंचायत राज सिपाया में कृषि महाविद्यालय के निर्माण हेतु सरकार की पर्याप्त भूमि उपलब्ध रहने के बावजूद वहाँ उक्त महाविद्यालय नही होने से छात्र-छात्राओं को काफी दूर आवागमन कर पठन-पाठन करने जाना पड़ता है, जिससे उन्हें कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक सिपाया में कृषि महाविद्यालय का निर्माण कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?