क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलांतर्गत प्रखण्ड कुचायकोट के पंचायत पुरखास ग्राम मादाचक सारण मुख्य नगर से दलिल बस्ती होते हुए संगवाडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय तक जाने वाली सड़क कच्ची हैं; जिससे छात्र -छात्राओं को विद्यालय जाने-आने में कठिनाई होती है; यदि हां तो सरकार उक्त कच्ची सड़क का पक्कीकरण कब तक कराने का विचार रखती हैं, नहीं, तो क्यों ?