क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत प्रखंड पुनपुन के ग्राम पंचायत लखनपार से हरेचक सबलपुर, फहीमचक होते हुये सिसवाचक तक 4 किमी पथ जर्जर स्थिति में है, जिसका विगत 13 वर्षों से जीर्णोद्वार नहीं हुआ है यह पथ जर्जर रहने से हमेशा दुर्घटना होती रहती है और लोगों को आने जाने में कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार उक्त पथ का जीर्णोद्वार कब तक करने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों?