क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें किः-(1) क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत नगर पंचायत पुनपुन के वार्ड न0- 01 के ग्राम मनोरह के महादलित टोला में झुग्गी - झोपड़ी में विद्यालय संचालित हैं जिसमें पढ़ने वाले बच्चो की संख्या लगभग 200 हैं;(2) क्या यह बात सही है कि इस विद्यालय के छत पर बच्चे पढ़ते है, जिसकी छत एवं छत पर बाउंडरी आधी-अधूरी बनी है जिससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार ग्राम मनोरह के महादलित टोला के झुग्गी -झोपड़ी में संचालित विद्यालय के अधुरी छत का निर्माण के साथ छत की घेराबंदी कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक,नहीं तो क्यों?