क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अन्तर्गत प्रखंड-पुनपुन के पंचायत-डुमरी के ग्राम-डुमरी में गाँव से पूरब प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र नही है,2. क्या यह बात सही है कि स्टेट हाईवे बनने के कारण प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र का जमीन स्टेट हाईवे में चला गया है, जिस वजह से ग्रामीणों को ईलाज हेतु 8 किलोमीटर दूर लखना जाना पड़ता है, जबकि प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने हेतु प्राथमिक विद्यालय के बगल में गैर मजरूआ जमीन उपलब्ध है, जिसका प्लॅाट न0-1296, खाता न0-709 है।3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार ग्राम-डुमरी में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र हेतु भवन का निर्माण कर डॅाक्टरों को पदस्थापित कर सुचारू रूप से स्वास्थ्य केन्द्र चलाने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक नहीं तो क्यों ?