क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-(1) क्या यह बात सही है कि पटना जिला अन्तर्गत फुलवारी प्रखंड के ग्राम इस्माईलपुर का त्रिमूर्ति महाविद्यालय स्नातक स्तर तक पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से स्थायी सम्ब्धन प्राप्त महाविद्यालय है;(2) क्या यह बात सही है कि इस महाविद्यालय में पुस्तकालय/लैब की व्यवस्था नही है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार इस महाविद्यालय में पुस्तकालय/लैब की व्यवस्था कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?