क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत प्रखंड-फुलवारी के पंचायत रामपुर फरीदपुर के ग्राम-फरीदपुर में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र है, जहाँ मात्र 1 डाक्टर एवं 1 नर्स पदस्थापित है, जबकि यह महादलित बहुल क्षेत्र है, एवं स्वास्थ्य केन्द्र में हमेशा ताला लगा रहता है, जिस वजह कर ग्रामीणों को ईलाज हेतु लगभग 08 किलोमीटर दूर फुलवारी स्वास्थ्य केन्द्र जाना पड़ता है, यदि हां तो सरकार कबतक पंचायत-रामपुर फरीदपुर, के ग्राम-फरीदपुर प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द में अतिरिक्त डाक्टरों एवं नर्सो को पदस्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो ?