क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलामुख्यालय नगर निगम के वार्ड संख्या–26 में गोपी चौक से डॉ. शंकर चौक तक तथा काली मंदिर मोहल्ला में मुन्ना महतो के घर तक सड़क एवं नाला नहीं होने से जलजमाव एवं गंदगी से आम जनता को आवागमन में कठिनाई होती है , यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त सड़क एवं नाला का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?