क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत पिपरा प्रखंड के दुबियाही पंचायत के फसिया वार्ड नं0-06 अन्तर्गत मनती कामत के घर से उतम लाल कामत के घर तक एवं शंकर चौक से परमेश्वर मंडल घर तक सड़क पक्की नही होने के कारण किसानों, छात्रों, एवं आमजनों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, यदि हॉ, तो सरकार उक्त सड़कों को पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?