Back to Legislative Questions Repository
Q.No 121Starred Question Listed

विद्यालय  का संचालन

श्री रामविलास कामत (42) (पिपरा) शिक्षा विभाग 21 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला के किशनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत सुखासन पंचायत के ग्राम चिल्हवा में प्राथमिक विद्यालय चिल्हवा ( U-DISE-10060304301) विवादित जमीन में संचालित हो रहा है;2. क्या यह बात सही है कि सुखासन वार्ड नं0-01 नहर के पश्चिम विद्यालय के नाम से भूमि उपलब्ध है, जिसका खाता संख्या-282, खेसरा संख्या-3057 रकवा-14डी0 है, जो विवादित नहीं है;3. क्या यह बात सही है कि वार्ड नं0-01 में एक भी सरकारी विद्यालय नहीं है जबकि छात्रों की संख्या काफी अधिक है, जिसे नहर के पूरब पठन-पाठन के लिए जाना पड़ता है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक विद्यालय की स्वंय की भूमि पर विद्यालय संचालन कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
21 जुलाई, 2026
Member
श्री रामविलास कामत (42) (पिपरा)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
RAMBILASH KAMAT (42)
RAMBILASH KAMAT (42)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Pipra-Supaul (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
20 May 1963
Address
Sukhpur, Post-Sukhpur, Ward No.-11, Police Station-Supaul, District-Supaul, Pin-852130