क्या मंत्री , ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि:- क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलान्तर्गत पूर्व प्रखंड अंतर्गत मंझेली पुल से भोगा करियात हसन गंज कटिहार सीमा तक की सड़क जर्जर रहने के कारण आम ग्रामीणों को आवागमन हेतु काफी परेशानियों का सामना करना परता है, यदि हाॅ, तो सरकार उक्त जर्जर सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?