क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा "क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट" में संशोधन के बाद अब एक बेड वाले छोटे क्लिनिकों के लिए भी लाईसेंस अनिवार्य कर दिया गया है;2.क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिले में बड़ी संख्या में निजी अस्पताल और नर्सिंग होम बिना लाईसेंस और सुरक्षा मानकों (फायर सेफ्टी व बायोमेडिकल वेस्ट) के घनी आबादी वाली संकरी गलियों में संचालित हो रहे हैं ;3.क्या यह बात सही है कि उक्त संस्थानों में मानक सुविधाओं का अभाव होने के कारण मरीज की जान को हमेशा खतरा बना रहता है और आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस पहुँचने में भी भारी कठिनाई होती है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार निर्धारित मानक का पालन न करने वाले संस्थानो पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?