Back to Legislative Questions Repository
Q.No 420Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री विजय कुमार खेमका (62) (पूर्णियाँ ) नगर विकास एवं आवास विभाग 23 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलान्तर्गत पूर्णिया विधान सभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या-04 में कारी कोसी नदी पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम की मिलीभगत से एक अवैध पक्के पुल का निर्माण कराया गया है ;2.क्या यह बात सही है कि लगभग छ: महीने पूर्व से निर्माण अवधि के उपरांत भी अवैध पुल की अब तक न तो जांच की गई है न ही उसे ध्वस्त किया गया है ;3.क्या यह बात सही है कि पूल के अवैध निर्माण की चर्चा जिला के बीस सूत्री की बैठक में जिला प्रभारी मंत्री से समक्ष की गई है;4.यदि हां तो,क्या,सरकार उक्त पुल की उच्चस्तरीय जांच कराकर पुल निर्माण में संलिप्त अधिकारियों एवं निर्माणकर्ता पर कठोर कार्रवाई करते हुए पुल को ध्वस्त कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 जुलाई, 2026
Member
श्री विजय कुमार खेमका (62) (पूर्णियाँ )
Department
नगर विकास एवं आवास
Ministry
नगर विकास एवं आवास विभाग
MLA Profile
VIJAY KUMAR KHEMKA (62)
VIJAY KUMAR KHEMKA (62)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Purnia - Purnia (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
22 Jun 1959
Address
Sonali Chowk NH-31 Gulabbag, Block-Purnia East, District-Purnia, 854326