क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि हरित आवरण की कमी के कारण पर्यावरण असंतुलन, बढ़ते तापमान एवं वायु प्रदुषण की समस्या निरंतर बढ़ रही है ;2. क्या यह बात सही है कि शहरी क्षेत्र में नगर वन की स्थापना से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित सार्वजनिक हरित स्थल उपलब्ध हो सकता है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार जल संरक्षण एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने हेतु पूर्णिया नगर क्षेत्र में नगर वन की स्थापना कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?