क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है की रोहतास जिला अंतर्गत पहाड़ पर स्थित गांवो में वन संपदा जैसे तियार से चीरौंजी, शाल पत्ता से प्लेट निर्माण एवं महुआ फल से लड्डू बनाने हेतु इको विकास समिति का गठन होना था जो अब तक नहीं हुआ है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त सभी कार्यो हेतु मशीन एवं अन्य उपकरण का क्रय किया गया है, लेकिन अधिष्ठापन नहीं हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक दोषी पदाधिकारी पर जांच कराकर कार्रवाई कराते हुए इको विकास समिति का गठन कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?