क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि बेगूसराय विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत बेगूसराय, वीरपुर एवं बरौनी प्रखंड में घोड़परास,जंगली सुअरों एवं बंदरों का भारी आतंक है, जिसके कारण किसानों के फसलों को व्यापक नुकसान पहुंच रहा है, यदि हाँ, तो सरकार किसानों को उक्त जानवरों के आतंक से निजात दिलाने हेतु कौन सी ठोस कदम उठाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?