क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि मधुबनी-दरभंगा मार्ग पर संचालित पिंक बस सेवा की वर्तमान संख्या एवं आवृत्ति (Frequency) यात्रियों की आवश्यकता की तुलना में अपर्याप्त है, जिससे विशेषकर महिला यात्रियों, छात्र-छात्राओं एवं दैनिक यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है;यदि हाँ तो क्या सरकार यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं जनसुविधा को देखते हुए उक्त मार्ग पर पिंक बस सेवा का विस्तार करने तथा अधिक फेरे (Trips) संचालित करने का विचार रखती है? नहीं, तो क्यों?