क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिले में निर्माणाधीन जिला स्टेडियम के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रयुक्त निर्माण सामग्री तथा कार्य निष्पादन में अनियमितताओं को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायतें मिल रही है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच नहीं की गई है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार मधुबनी जिला स्टेडियम का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने हेतु कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?