Back to Legislative Questions Repository
Q.No 627Starred Question Listed

ट्राॅमा सेंटर स्थापित करना

श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय (102) (कुचायकोट) स्वास्थ्य विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला अंतर्गत एन०एच० 27 के कोन्हवां मोड़ से उत्तर प्रदेश की सीमा पर बथना कुटी तक कोई भी ट्रामा सेंटर स्थापित नही रहने के करण आये दिन NH-27 के समीप सड़क दुर्घटना होती रहती है, किन्तु ससमय बेहतर ईलाज के आभाव में पटना या गोरखपुर जाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं;2. क्या यह बात सही है कि बिहार सरकार द्वारा NH पर प्रत्येक 40 किलोमीटर के दायरे में ट्राॅमा सेंटर स्थापित करने का प्रावधान है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार गोपालगंज जिला अंतर्गत NH 27 में कोन्हवां मोड़ से बथना कुटी के मध्य कुचायकोट में ट्राॅमा सेंटर स्थापित कराने का विचार रखती है हाँ तो कबतक, नही तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय (102) (कुचायकोट)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
AMRENDRA KUMAR PANDEY (102)
AMRENDRA KUMAR PANDEY (102)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Kuchaykot-Gopalganj (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
05 Oct 1974
Address
Village- Singha Tola Tulsiya, Post- Hathua, Police Station- Mirganj, District- Gopalganj-841436