Back to Legislative Questions Repository
Q.No 718Starred Question Listed

चिकित्सक बहाल कराना

श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय (102) (कुचायकोट) स्वास्थ्य विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला अंतर्गत प्रखंड कुचायकोट में करीब 1.30 करोड़ रुपए के लागत से निर्मित  अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर  का उद्घाटन दिनांक-19.05.2025 को हुआ था जो कि अधिकांश समय बंद रहता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त केंद्र में सिर्फ कागज पर एक आयुष चिकित्सक, एक एएनएम बहाल है जो कि केवल टीकाकरण अभियान के दौरान ही रहते हैं, जिस कारण स्थानीय ग्रामीणों को मामूली ईलाज , मरहम पट्टी और प्राथमिक चिकित्सा के लिए 10-12 कि०मी० दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचायकोट जाना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त केंद्र में चिकित्सक बहाल कर नियमित रूप से संचालित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नही तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय (102) (कुचायकोट)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
AMRENDRA KUMAR PANDEY (102)
AMRENDRA KUMAR PANDEY (102)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Kuchaykot-Gopalganj (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
05 Oct 1974
Address
Village- Singha Tola Tulsiya, Post- Hathua, Police Station- Mirganj, District- Gopalganj-841436