क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत प्रखण्ड-पंचदेवरी में थाना स्थापित नहीं है; जबकि थाना स्थापित करने हेतु प्रखंड पंचदेवरी पंचायत सिमरिया के समीप सरकारी भूमि पर्याप्त उपलब्ध है;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त स्थान पर थाना स्थापित नहीं होने से आस पास कोई भी अप्रिय घटना घटित होने पर कटेया थाना को सूचना देना पड़ता हैं, जिसकी दूरी लगभग 10 किलोमीटर है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार खण्ड (1) में वर्णित स्थान पर थाना स्थापित कराने का विचार रखती है, हाँ तो ,कब तक, नही तो क्यो?