क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलने की कृपा करेंगे कि :1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला अंतर्गत कुचायकोट प्रखंड के सासामुसा बाजार से वघउच तक जानेवाला सड़क में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है;2. क्या यह बात सही है कि इस पथ के आरेखन में सासामुसा रेलवे ढाला है जिससे ट्रेन के परिचालन के क्रम में ढाला बंद रहने से घंटों भर जाम लगा रहता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त रेलवे ढाला पर ओवरबृज अथवा अन्डरपास का निर्माण कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?