क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिलान्तर्गत मोतिहारी में बिहार राज्य कृषि बाजार समिति द्वारा नवनिर्मित दुकान एवं कैंटीन का आवंटन नही किया गया है, जिसके कारण वहाँ नव रोजगार सृजन अवरुद्ध है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक मोतिहारी सहित राज्यभर में नवनिर्मित दुकान एवं कैंटीन का निविदा कराकर रोजगार सृजन कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?