क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि मोतिहारी प्रखंड के बहुअरी गांव में बाढ़ का पानी घर तक पहुँचने के कारण पानी में डूबकर बच्ची की मौत हो गई एवं बहुअरी झीटकहीया सहित कई गांव में बाढ़ से फसल के साथ कई दिनों तक आम जन प्रभावित हुए, यदि हाँ तो सरकार प्रभावित परिवारों के मृतक को मुआवजा राशि दिलाने के साथ दोषी पदाधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई करने का विचार कब तक रखती है, नहीं तो क्यों ?