क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के प्रखण्ड सदर अंतर्गत ढेंकहाँ बाजार में ओ० पी० पुलिस सेन्टर खुला है, परन्तु अधिकारी एवं सिपाही बल कम रहने के कारण आयें दिन दुर्घटना का वातावरण बना रहता है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक ढेंकहाँ बाजार के पुलिस ओ० पी० में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने का विचार रखती है, नहीं तो, क्यों?