क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपया करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत मोतिहारी नगर के सत्याग्रह पार्क, स्वामी विवेकानंद पार्क, स्व0 लाल बहादुर शास्त्री पार्क, अटल उद्धान पार्क, हनुमान गढ़ी मंदिर पार्क, मनरेगा पार्क, गाॅधी मैदान पार्क सहित राज्य के सैकड़ो पार्क रख-रखाव के अभाव में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त पार्कों का रख-रखाव की व्यवस्था करने के साथ जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यो ?