क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत गोराडीह प्रखंड में दिनांक 27 दिसम्बर 2025 को बांका जिला के हनुमाना डैम का पानी बबुरा नहर के रास्ते अनियंत्रित होकर मुरहन, बड़ी जमीन, अगड्डा, कासिमपुर, काशिल, रायपुर, रत्तीचक, सालपुर, जदियामा आदि गाँवों के हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि में फैल गया;2. क्या यह बात सही है कि इस जलजमाव के कारण उक्त गाँवों में किसानों के खेतों में लगी गेहूँ, मसूर, चना और सरसों की रबी फसलें पूरी तरह डूबकर नष्ट हो गई हैं, जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार प्रभावित गाँवों का सर्वेक्षण (Crop Cutting/Loss Assessment) करवाकर पीड़ित किसानों को हुई क्षति की प्रतिपूर्ति (कृषि इनपुट सब्सिडी) प्रदान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?