क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि –(1) क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत कहलगाँव तथा सन्हौला प्रखंड कार्यालय के भवन निर्माण के लिए 16,62,10,000/- (सोलह करोड़ बासठ लाख दस हजार रुपये) प्रत्येक प्रखंड के लिए निविदा प्रकाशित की गई है, जिसमें दोनों प्रखंडों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर के निर्माण का कोई प्रावधान नहीं किया गया है;(2) क्या यह बात सही है कि कहलगाँव प्रखंड में आवासीय परिसर नहीं है, जबकि सन्हौला प्रखंड का आवासीय परिसर 1960 ई० में बना हुआ है जो अत्यन्त पुराना एवं जर्जर है, जिसमें अधिकारियों को रहने में काफी कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त प्रखंडों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुचारु कार्य संचालन और सुविधा हेतु नए आवासीय परिसर का निर्माण कराने का विचार रखती है , नहीं, तो क्यों?