क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:–(1) क्या यह बात सही है कि बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सादपुर में ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों को भी आवास स्वीकृत एवं आवंटित किए गए हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ है तथा जिनके पास पहले से पक्का अथवा बहुमंजिला आवास है; यदि हाँ, तो सरकार फुल्लीडुमर प्रखंड की पंचायत सादपुर में ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत किए गए आवंटनों की निष्पक्ष जांच कराकर अपात्र लाभुकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई तथा अवैध धनराशि की मांग एवं वसूली में संलिप्त दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?