Back to Legislative Questions Repository
Q.No 381Starred Question Listed

नियुक्तियों की जांच कराना

श्रीमती सावित्री देवी (243) (चकाई) नगर विकास एवं आवास विभाग 23 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :–(1) क्या यह बात सही है कि पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में विभिन्न आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से महाप्रबंधक स्तर के महत्वपूर्ण पदों पर ऐसे व्यक्तियों की नियुक्ति की गई है, जो उक्त पदों हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं सम्बंधित क्षेत्र में अपेक्षित अनुभव की अर्हता पूर्ण नहीं करते हैं ,(2) क्या यह बात सही है कि उक्त नियुक्तियों से पूर्व निर्धारित शैक्षणिक अर्हताओं, चयन प्रक्रिया, अनुभव प्रमाण-पत्रों तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का विधिवत सत्यापन नहीं कराया गया था ?यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार दोषी अधिकारियों एवं संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सभी महाप्रबंधकों की नियुक्तियों की जाँच कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 जुलाई, 2026
Member
श्रीमती सावित्री देवी (243) (चकाई)
Department
नगर विकास एवं आवास
Ministry
नगर विकास एवं आवास विभाग
MLA Profile
SAVITRI DEVI (243)
SAVITRI DEVI (243)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Chakai-Jamui (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Husband- Falguni Prasad Yadav Village- Siramandih Post- Saraswati Batpar Police Station- Chakai District- Jamui