क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि;-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण के रक्सौल प्रखंड अंतर्गत हरदिया पंचायत (वार्ड-२) का ऐतिहासिक पोखर जर्जर हाल में है, यदि हाँ, तो सरकार 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के तहत जनहित में कबतक उक्त पोखर की उड़ाही, पक्का घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?