क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण के आदापुर प्रखंड की भेड़िहारी पंचायत के बैरिया और भवनरी के बीच डोरवा नदी पर स्थित पुल अत्यंत जर्जर है, जिसके कारण बेलवा-भेड़िहारी पंचायत के आमजनों सहित भवनरी डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थान पर पुल का नवनिर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?