क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत आदापुर प्रखंड के चैनपुर मुख्य मार्ग से मंगूरहरा से गुलरिया होते हुए विशुनपुरवा बाजार तक की सड़क जर्जर है, जिससे आमजनो को अवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हां, तो सरकार उक्त सड़क का मरम्मती का कार्य कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?