क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -(1) क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत कहलगाँव में उत्तरवाहिनी गंगा नदी के तट पर स्थित श्मशान घाट से वर्तमान में पानी के जहाज (वैसल) का संचालन किया जा रहा है;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त श्मशान घाट पर प्रतिदिन बिहार एवं झारखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग दाह-संस्कार हेतु आते हैं, जिन्हें जहाज के संचालन के कारण अंतिम संस्कार के लिए वहाँ से लगभग 10 किलोमीटर दूर बटेश्वर स्थान जाना पड़ता है, जिससे आम जनता को अत्यधिक असुविधा हो रही है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार किसी अन्य स्थान पर बुनियादी ढांचे (Infrastructural Facility) का विकास कर वहाँ से पानी के जहाज का संचालन करने का विचार रखती है; हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?