Back to Legislative Questions Repository
Q.No 294Starred Question Listed

नाला का निर्माण

श्री शुभानंद मुकेश (155) (कहलगांव ) पथ निर्माण विभाग 22 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.  क्या यह बात सही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-80 के मिर्जा चौकी से भागलपुर तक के निर्माणाधीन खंड में भागलपुर जिला के कहलगाँव शहर के उल्टा पुल से स्टेशन चौक होते हुए कुआँ पूल तक दोनों तरफ नाला निर्माण का प्रावधान स्वीकृत है;2.  क्या यह बात सही है कि उक्त खंड में सड़क का निर्माण कार्य  पूर्ण कर लिया गया है, परंतु दोनों तरफ नाला का निर्माण अब तक नहीं कराया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों, यात्रियों तथा दुकानदारों को जलजमाव से  भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त जनसमस्या के निवारण हेतु कहलगाँव उल्टा पुल से कुआँ पूल तक सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण का कार्य  पूर्ण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
22 जुलाई, 2026
Member
श्री शुभानंद मुकेश (155) (कहलगांव )
Department
पथ निर्माण
Ministry
पथ निर्माण विभाग
MLA Profile
SHUBHANAND MUKESH (155)
SHUBHANAND MUKESH (155)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Kahalgaon - Bhagalpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Chaudhary Tola, A. - Kahalgaon, Post - Kahalgaon, Thana - Kahalgaon, District - Bhagalpur, Bihar