क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—(1) क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगाँव, सन्हौला एवं गोराडीह प्रखंडों की भूमि एवं जलवायु आलू उत्पादन के लिए अत्यंत अनुकूल होने के बावजूद जिले की स्थानीय आवश्यकता की पूर्ति के लिए प्रतिवर्ष बड़ी मात्रा में आलू की आपूर्ति मुख्यतः उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों से करनी पड़ती है, यदि हाँ तो सरकार कबतक कहलगाँव, सन्हौला एवं गोराडीह प्रखंडों में आलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर तथा संबंधित कृषि विज्ञान केन्द्रों (KVK) के तकनीकी मार्गदर्शन में विशेष आलू उत्पादन क्लस्टर (Special Potato Production Cluster) विकसित करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों?