क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही हैं कि सीतामढ़ी जिला अंतर्गत प्रखण्ड बाजपट्टी, पंचायत रसलपुर, ग्राम-वासुदेवपुर मे हाई टेंशन तार के टूट कर लटकने से कमलेश राय पिता – रामदेव राय की आकस्मिक मृत्यु दिनांक-16.12.2025 को हो गई हैं,2. क्या यह बात सही हैं कि पंचायत रसलपुर ग्राम-बासुदेवपुर मे आवासीय घरों के ऊपर से हाई टेंशन तार गुजरने के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ हैं, हादसे के बाद भी अब तक उक्त मृतक के आश्रित को मुआवजा की राशि नहीं मिला हैं,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार हाई टेंशन तार उक्त परिसर से हटाने और मृतक के आश्रित को मुआवजा देने का विचार रखती हैं, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?