क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के प्रखण्ड बाजपट्टी अन्तर्गत नोपानी उच्च विद्यालय का खेल मैदान पुरे प्रखण्ड का एकमात्र खेल मैदान है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्रखण्ड अन्तर्गत नोपानी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में बराबर सभी खेलों का आयोजन होता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार सीतामढ़ी जिला के प्रखण्ड बाजपट्टी अन्तर्गत नोपानी उच्च विद्यालय के खेल मैदान को विकसित कर स्टेडियम का निर्माण कराना चाहती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?