क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे कि:-क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलांर्तगत डेहरी नगर परिषद् में स्टेशन रोड, कैनाल रोड, पाली रोड एवं डेहटी बाजार आदि स्थानों पर जगह-जगह बिजली के तार अव्यवस्थित रूप से लटक रहे हैं , साथ ही कई जगहों पर ऊर्जा विभाग द्वारा बीजली का खम्भा गाड़ कर छोड़ दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है;यदि हाँ, तो सरकार उक्त बिजली के तारों को सुव्यवस्थित करते हुए अनावश्यक बिजली के खम्भों को कब तक हटाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?