क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि नालंदा जिले के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एकंगरसराय प्रखण्ड के सोनियावां पंचायत के महादलित टोले और इस्लामपुर प्रखड के बौरी पंचायत के महादलित टोले में सामुदायिक शेड / सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं किया गया है, जबकि ये टोले अहर्ता पूरी करते है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त महादलित टोलों में सामुदायिक शेड / सामुदायिक भवन का निर्माण कराने का विचार रखती हैं, नहीं, तो क्यों?