Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2052Starred Question Listed

सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण कराना

श्री अजय कुमार (138) (विभूतिपुर ) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग 24 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि समाहरणालय, समस्तीपुर (जिला कल्याण कार्यालय), जिला परियोजना पदाधिकारी-सह जिला अनु0 जाति एवं अनु0 जनजाति कल्याण पदाधिकारी के पत्रांक-70/जि0क0 दिनांक-22.02.2025 के द्वारा सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड निर्माण हेतु मौजा-दामोदरपुर, थाना संख्या-22, खाता सं0-165, खेसरा सं0-1941, रकवा 3000 वर्गफीट एवं मौजा साखमोहन, थाना संख्या-18, खाता सं0-838, खेसरा सं0-2639/6391, रकवा-3000 वर्गफीट स्थल के सीमांकन हेतु आदेश निर्गत है; जिसके अबतक लम्बित होने के कारण जिलाधिकारी, समस्तीपुर से अनुमोदन अप्राप्त है जिसके कारण सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण कार्य लम्बित है  यदि  हाँ तो सरकार कबतक उक्त वर्णित स्थल का सीमांकन कराकर सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 फरवरी 2026
Member
श्री अजय कुमार (138) (विभूतिपुर )
Department
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण
Ministry
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
MLA Profile
AJAY KUMAR (138)
AJAY KUMAR (138)
Party
Communist Party of India (Marxist)
Constituency
Vibhutipur -Samastipur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
31 Dec 1969
Address
Village-Po-Belari, Thana-Ujiarpur, District-Samastipur