क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के अंतर्गत आने वाले तीन प्रखंडों—बेलसंड, परसौनी (सीतामढ़ी) और तरियानी (शिवहर)—में उच्च शिक्षा हेतु सरकारी डिग्री महाविद्यालय की भारी कमी है; यदि हाँ तो सरकार उक्त तीनो प्रखंडो में कब-तक स्नातक महाविद्यालय स्थापित कराना चाहती है; नही तो क्यों?