क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के हर प्रखंड में एक डिग्री महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गयी है;2. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय खोलने की योजना पूर्व में थी ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार राघोपुर प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय कबतक खोलना चाहती है, नहीं तो क्यों?