क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिलान्तर्गत राघोपुर प्रखण्ड चारों तरफ से नदियों /वाटर बॉडी से घिरा हुआ है जिसे हाजीपुर, पटना आदि स्थानों से सड़क संपर्कता प्रदान करने का एकमात्र माध्यम नव निर्मित कच्ची दरगाह विदुपुर 06-लेन सेतु है;2. क्या यह बात सही है कि राघोपुर प्रखंड को उक्त सेतु से संपर्कता देने हेतु प्रखंड के चारों तरफ रिंग रोड तथा सभी पंचायतों को इस रिंग रोड से जोड़ने हेतु सड़कों का ग्रिड निर्माण करने की योजना बनाई गई थी;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त रिंग रोड बनाते हुए प्रखण्ड के सभी पंचायत को उससे जोड़ने हेतु सड़क ग्रिड का निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?