Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2428Starred Question Listed

पथ का निर्माण

श्री तेजस्वी प्रसाद यादव (राघोपुर) पथ निर्माण विभाग 25 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला अंतर्गत राघोपुर प्रखंड एवम् विदुपुर प्रखंड में तेरसिया (पाया न0-01) से नवादा पथ, पंडसरिया चौक लोहापुर से हेमंतपुर संपर्क सड़क तथा कच्ची दरगाह रुस्तमपुर से वीरपुर पथ के चौड़ीकरण एवम् मजबूतीकरण का कार्य कई वर्षो से निर्माणधीन/प्रक्रियाधीन हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पथों का  एस्टीमेट कई वर्षो से विभाग में स्वीकृति हेतु समर्पित है लेकिन अपेक्षित स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार राघोपुर प्रखंड एवम् विदुपुर प्रखंड के सुलभ यातायात हेतु उक्त पथ  का यथाशीघ्र निर्माण कराना चाहती  है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
25 फरवरी 2026
Member
श्री तेजस्वी प्रसाद यादव (राघोपुर)
Department
पथ निर्माण
Ministry
पथ निर्माण विभाग