क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पटना जिला मुख्यालय नगर निगम क्षेत्र के सिपारा पूल पिलर न०-13 से भूत बंगला जाने वाली सड़क कम चौड़ी होने के कारण बड़े वाहन का आवागमन नहीं हो पाता है जिससे उक्त सड़क के दोनों तरफ आवासित लाखों की जनसंख्या को कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त सड़क का चौड़ीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?