क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत हसनपुर एवं बिथान प्रखण्ड में डिग्री कॉलेज नहीं है ;2. क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 में निर्णय लिया गया है कि राज्य के प्रत्येक प्रखण्ड में एक डिग्री कॉलेज का निर्माण करना है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार खण्ड (2) में निर्णय के आलोक में उक्त प्रखण्डों में डिग्री कॉलेज का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?