क्या मंत्री , ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत हसनपुर प्रखण्ड के सुरहा पंचायत के ग्राम मालदह एवं अहिलवार पंचायत के मोतीथान के बीच बागमती नदी पर पुल और सड़क का निर्माण नहीं होने से आम जनता को आवागमन में नाव का सहारा लेना पड़ता है और कई बार नाव दुर्घटनाए होती रहती है; यदि हाँ, तो सराकर उक्त स्थल पर पुल एवं सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है ,नहीं, तो क्यों ?