क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि दनियावां जंक्शन के पास दनियावां-बिहटा लाईन के रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या बनी रहती है; यदि हां, तो सरकार कब तक दनियावां जंक्शन के पास आरoओo बीo (रेल ऊपरगामी पथ) का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?