क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि1. राघोपुर विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत राघोपुर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में अवस्थित रेफरल अस्पताल का रजिस्ट्रेशन पिछले कई वर्षों से लंबित है;2. क्या यह बात सही है कि मोहनपुर रेफरल अस्पताल में स्थानीय मरीजो की संख्या अधिक है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त अस्पताल का रजिस्ट्रेशन कब तक कराने एवं नियमित डॅाक्टर के पदस्थापन का विचार रखती है, नही तो क्यों?